जयपुर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मिले रफ़ीक मंडेलिया
संगठनात्मक गतिविधियों व चुनावी फीडबैक पर हुई चर्चा
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफ़ीक मंडेलिया ने जयपुर प्रवास के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की।
चूरू जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जमील चौहान ने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत मंडेलिया ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वार रूम, जयपुर में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस संगठन प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से भेंट की।
मुलाकात के दौरान चूरू जिला मुख्यालय पर आयोजित विभिन्न पार्टी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई तथा संगठन की मजबूती को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
चौहान ने बताया कि इस अवसर पर चूरू जिले के कई कांग्रेस नेताओं ने पंचायत एवं निकाय चुनावों के संबंध में फीडबैक भी वरिष्ठ नेताओं को सौंपा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2034528

