दहेज प्रथा और नशा जैसी बुराइयों के खिलाफ जागरूकता अभियान
संत रामपाल महाराज के 39वें बोध दिवस पर भिवानी स्थित आश्रम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : सामाजिक बुराइयों जैसे दहेज प्रथा और नशे के खिलाफ जागरूकता को लेकर संत रामपाल महाराज के अनुयायियों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अनुयायियों का कहना है कि उनके प्रवचनों से लोग नशा छोड़ने और बिना दहेज विवाह करने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।
रविवार को हरियाणा के भिवानी स्थित सतलोक आश्रम में 39वें बोध दिवस के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। आश्रम परिसर में संत गरीबदास महाराज की अमरवाणी का अखंड पाठ किया गया।
चूरू से पहुंचे कमल सुंडा ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत दूसरे दिन बिना दहेज के सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। इन विवाहों में युवक-युवती और उनके अभिभावकों की सहमति से सादगीपूर्वक विवाह संपन्न कराए जाते हैं।
अनुयायियों का दावा है कि संत रामपाल महाराज की प्रेरणा से अनेक लोगों ने नशा त्याग कर पारिवारिक जीवन में सकारात्मक परिवर्तन महसूस किया है। कार्यक्रम के दौरान सेवा व्यवस्थाएं श्रद्धालुओं द्वारा निस्वार्थ भाव से संभाली गईं।
कमल सुंडा के अनुसार, चूरू जिले से पहले दिन 10 बसों सहित कई निजी वाहनों में श्रद्धालु आश्रम पहुंचे। तीन दिन तक यह क्रम जारी रहेगा। आयोजकों का कहना है कि आश्रम में किसी प्रकार का चढ़ावा या रसीद व्यवस्था नहीं है तथा भोजन व आवास सहित सभी व्यवस्थाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2034528

