[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुजानगढ़ में 22 फरवरी को लगेगा निशुल्क आई कैंप:आंखों के विशेषज्ञ करेंगे जांच, फ्री लेंस ट्रांसप्लांट भी किया जाएगा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

सुजानगढ़ में 22 फरवरी को लगेगा निशुल्क आई कैंप:आंखों के विशेषज्ञ करेंगे जांच, फ्री लेंस ट्रांसप्लांट भी किया जाएगा

सुजानगढ़ में 22 फरवरी को लगेगा निशुल्क आई कैंप:आंखों के विशेषज्ञ करेंगे जांच, फ्री लेंस ट्रांसप्लांट भी किया जाएगा

सुजानगढ़ : द यंग्स क्लब ऑफ सुजानगढ़ की ओर से 22 फरवरी को निःशुल्क नेत्र जांच एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर स्वर्गीय प्रतापसिंह सिंघी की स्मृति में उनकी पत्नी कमला देवी सिंघी के सहयोग से लगाया जा रहा है।

क्लब के सांस्कृतिक सचिव गिरधर शर्मा ने बताया कि शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अपूर्व कोटिया मरीजों की निःशुल्क जांच करेंगे और आवश्यक परामर्श देंगे। जांच के दौरान ऑपरेशन योग्य पाए गए मरीजों का निःशुल्क नेत्र लेंस ट्रांसप्लांट किया जाएगा।

पोस्टर का किया गया विमोचन

रविवार को द यंग्स क्लब ट्रस्ट सभागार में शिविर के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस मौके पर कमला सिंघी, विनय भूतोड़िया, राजेंद्र कनोई, दानमल शर्मा, गोपाल चोटिया, ललित सोनी, हाजी मोहम्मद, योगेंद्र वीणा, यशस्विनी भोजक और तैयब अली सहित अन्य मौजूद रहे।

Related Articles