दीवार कूदकर घर में घुसे चोर, जेवरात नगदी चुराकर भागे:सीसीटीवी में बाइक पर भागते दिखे; परिवार को टूटे मिले ताले
दीवार कूदकर घर में घुसे चोर, जेवरात नगदी चुराकर भागे:सीसीटीवी में बाइक पर भागते दिखे; परिवार को टूटे मिले ताले
सीकर : सीकर में एक सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोर दीवार कूदकर घर में घुसे। ताले तोड़कर जेवरात और नगदी लेकर भाग गए। परिवार गांव गया हुआ था। आस-पास के सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर बाइक पर चोर जाते नजर आए है। मामला उद्योग नगर थाना इलाके का है।
परिवार गांव से लौटा, तब चला पता
प्रधान जी का जाव के पास रहने वाले विनोद बगड़िया ने बताया कि उनका यहां मकान है। परिवार के सभी सदस्य पिता का ऑपरेशन होने के चलते गांव गए हुए थे। वापस आने पर घर के ताले टूटे मिले। घर की तलाशी में करीब 5 लाख से ज्यादा के जेवरात, 50 हजार रुपए नगदी सहित अन्य सामान भी गायब मिला।
सीसीटीवी में दिखे चोर
आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखने पर 12 से 13 फरवरी की रात को दो चोर पैदल मकान की तरफ आते नजर आ रहे हैं। चोरी करने के बाद बाइक पर कच्ची बस्ती वाले एरिया की तरफ जाते दिखाई दिए।

जिस मकान में चोरी की वारदात हुई वहां पर दीवार की ऊंचाई काफी कम है। ऐसे में अंदेशा है कि चोर दीवार फांदकर मकान में घुसे हो और फिर किसी औजार से ताले तोड़ दिए हो। उद्योग नगर पुलिस ने मौका मुआयना करके चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

दीवार कूदकर ताले तोड़ने का शक
उद्योग नगर थाना SHO राजेश कुमार बुडानिया का कहना है कि मकान की दीवार की ऊंचाई काफी कम है। ऐसे में अंदेशा है कि चोर दीवार फांदकर मकान में घुसे हो और फिर किसी औजार से ताले तोड़ तोड़कर चोरी की। सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य एंगल से मामले में जांच जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033632


