नीमकाथाना में महिलाओं ने निकाली 11 किलोमीटर लंबी कलश यात्रा:15 फरवरी को शिव परिवार की मूर्ति की स्थापना होगी, तीन दिन चलेंगे धार्मिक कार्यक्रम
नीमकाथाना में महिलाओं ने निकाली 11 किलोमीटर लंबी कलश यात्रा:15 फरवरी को शिव परिवार की मूर्ति की स्थापना होगी, तीन दिन चलेंगे धार्मिक कार्यक्रम
नीमकाथाना : नीमकाथाना में शिव परिवार की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तीन दिवसीय धार्मिक आयोजनों की शुरुआत हुई। इसी क्रम में प्रसिद्ध गालव गंगा तीर्थ धाम से बुधवार को एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
यह यात्रा 11 किलोमीटर पैदल चलकर छिपली (बुजीवाला) पहुंची। कलश यात्रा का शुभारंभ तीर्थ धाम में कलश पूजन के साथ हुआ। यात्रा तीर्थ धाम के मुख्य रास्तों से होकर गुजरी, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर जयकारों के साथ शामिल हुईं।
मार्ग में ग्रामीणों ने कलश यात्रा पर पुष्प वर्षा कर उसका स्वागत किया। डीजे की धुन पर नाचती-गाती महिलाएं यात्रा का हिस्सा बनीं। यह यात्रा 11 किलोमीटर की दूरी तय कर छिपली (बुजीवाला) गांव पहुंची, जहां धार्मिक आयोजनों का केंद्र है।
आयोजनों के तहत, गुरुवार, 15 फरवरी को सुबह सवा 11 बजे मंदिर प्रांगण में विद्वानों द्वारा शिव परिवार की मूर्ति स्थापना की जाएगी। इसी दिन रात्रि में मंदिर दरबार में भजन-कीर्तन का आयोजन होगा।
शुक्रवार, 16 फरवरी को दोपहर में विशाल भंडारा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें हजारों भक्त पंगत प्रसादी ग्रहण करेंगे। इन तीन दिवसीय धार्मिक आयोजनों का समापन भंडारे के साथ होगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033392


