[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

घर से बीए का एग्जाम देने गई युवती लापता:3 दिन से तलाश रहा परिवार,झाड़ा लगवाने की कहकर दो बच्चों के साथ महिला भी गायब

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

घर से बीए का एग्जाम देने गई युवती लापता:3 दिन से तलाश रहा परिवार,झाड़ा लगवाने की कहकर दो बच्चों के साथ महिला भी गायब

घर से बीए का एग्जाम देने गई युवती लापता:3 दिन से तलाश रहा परिवार,झाड़ा लगवाने की कहकर दो बच्चों के साथ महिला भी गायब

सीकर : सीकर जिले में 19 साल की युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती कॉलेज एग्जाम देने के लिए घर से गई थी जो 3 दिन से वापस नहीं लौटी। अब परिवार ने पुलिस में शिकायत दी है।

इस संबंध में युवती के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी 19 साल की बेटी 11 फरवरी को सुबह 9 बजे के करीब घर से कॉलेज में बीए की एग्जाम देने गई थी। लेकिन वापस नहीं लौटी। परिवार ने कॉलेज और आस-पड़ोस में भी काफी तलाश की लेकिन युवती का कुछ पता नहीं चल पाया।

वहीं सीकर जिले में 28 साल की महिला की गुमशुदगी का भी मामला सामने आया है। महिला के पति ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी पत्नी घर से दोनों बच्चों को लेकर चली गई। उसने घर पर बच्चों को झाड़ा लगवाने की बात कही थी। लेकिन इसके बाद उनकी पत्नी का कुछ पता नहीं चल पाया।

Related Articles