[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर बस स्टैंड पर टैक्सी चालकों का विरोध:नगर परिषद पर भेदभाव का आरोप, समान शुल्क की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर बस स्टैंड पर टैक्सी चालकों का विरोध:नगर परिषद पर भेदभाव का आरोप, समान शुल्क की मांग

सरदारशहर बस स्टैंड पर टैक्सी चालकों का विरोध:नगर परिषद पर भेदभाव का आरोप, समान शुल्क की मांग

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

सरदारशहर : सरदारशहर के कृष्णा बस स्टैंड में टैक्सियों के प्रवेश पर नगर परिषद द्वारा लगाए गए शुल्क को लेकर बुधवार को टैक्सी चालकों ने विरोध प्रदर्शन किया। चूरू जिला ऑटो चालक संघ के बैनर तले चालकों ने नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने शुल्क व्यवस्था को भेदभावपूर्ण बताया।

संघ पदाधिकारियों ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि नगर परिषद बस स्टैंड में प्रवेश करने वाली टैक्सियों से शुल्क वसूल रही है। वहीं, बसों और जीप चालकों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जा रहा है। इस असमानता के कारण टैक्सी चालकों में असंतोष है।

चालकों का कहना है कि उन्हें बस स्टैंड के बाहर निर्धारित स्थान पर खड़ा होने को कहा जाता है। इस स्थान पर अक्सर अतिक्रमण रहता है, जिससे यात्रियों को बैठाने और उतारने में उन्हें प्रतिदिन परेशानी होती है।

संघ ने प्रशासन से मांग की है कि या तो सभी वाहनों पर समान शुल्क लागू किया जाए, या टैक्सी चालकों से की जा रही वसूली तत्काल बंद की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शुल्क व्यवस्था में समानता नहीं लाई गई और भेदभाव समाप्त नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

इस दौरान संजय, भरत कुमार, कैलाश, सरवन, सुनील, पर्वत, दीनदयाल, कन्हैयालाल सहित बड़ी संख्या में ऑटो चालक मौजूद रहे।

Related Articles