हरासर में रक्तदान शिविर, ओपन दौड़ का आयोजन:शिविर में 150 यूनिट रक्त एकत्र
हरासर में रक्तदान शिविर, ओपन दौड़ का आयोजन:शिविर में 150 यूनिट रक्त एकत्र
चूरू : ग्राम हरासर स्थित बाबा रामदेव गौशाला में गुरुवार को सोहनी देवी खिलेरी के स्मृति दिवस पर रक्तदान शिविर और ओपन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिसमें कुल 150 यूनिट रक्त एकत्र हुआ।
कार्यक्रम संयोजक हेतराम बाबुलाल खिलेरी ने बताया कि सोहनी देवी खिलेरी मेमोरियल ट्रस्ट, हरासर के तत्वावधान में ग्रामवासियों के सहयोग से यह शिविर आयोजित हुआ। इसमें आसपास के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के युवाओं ने रक्तदान किया। ट्रस्ट के भंवरलाल खिलेरी और चूनीलाल खिलेरी ने सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
रक्तदान शिविर से पहले सुबह ओपन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2032974


