डॉ. शीशराम गुर्जर बने कोटपुतली-बहरोड़ जिला प्रभारी, खेल प्रकोष्ठ
कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी
खेतड़ी : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के खेल प्रकोष्ठ ने संगठन जिला प्रभारियों की सूची जारी करते हुए डॉ. शीशराम गुर्जर को कोटपुतली-बहरोड़ जिला प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की सहमति से खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमीन पठान द्वारा की गई। आदेश में डॉ. गुर्जर को निर्देशित किया गया है कि वे शीघ्र जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित कर संगठन को मजबूती प्रदान करें तथा जिले में कांग्रेस को संगठित करने का कार्य करें।
साथ ही 17 तारीख को प्रस्तावित विधानसभा घेराव कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भी प्रयास करने को कहा गया है। नियुक्ति पर पूर्व मंत्री व विधायक अशोक चांदना (हिंडोली) तथा विधायक सुरेश मोदी ने फोन पर बधाई दी। वहीं जिला अध्यक्ष इंद्राज गुर्जर, पूर्व मंत्री रामस्वरूप कसाना और पूर्व मंत्री शंकुतला रावत सहित अन्य नेताओं ने भी शुभकामनाएं दीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033117


