सोलर प्लेट से भरे ट्रोले में लगी आग, ड्राइवर झुलसा:53% झुलसने पर चूरू रेफर, शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा
सोलर प्लेट से भरे ट्रोले में लगी आग, ड्राइवर झुलसा:53% झुलसने पर चूरू रेफर, शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा
चूरू : चूरू के सरदारशहर-तारानगर सड़क मार्ग पर शुक्रवार दोपहर सोलर प्लेट से भरे एक ट्रोले में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि ट्रोले का ड्राइवर बुरी तरह झुलस गया। उसे तत्काल 108 एंबुलेंस से तारानगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद चूरू के डीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती शहजाद (22) ने बताया कि वह हरियाणा के नरवाणा का निवासी है। वह हरियाणा के तोषाम से सोलर प्लेट के 50 बॉक्स भरकर बीकानेर जा रहा था। सरदारशहर और तारानगर के बीच अचानक ट्रोले में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे कुछ ही देर में कैबिन में आग लग गई।
शहजाद ने बताया कि जब तक वह कुछ समझ पाता, तब तक वह काफी झुलस चुका था। किसी तरह वह ट्रोले के कैबिन से बाहर निकला। रास्ते से गुजर रहे लोगों और मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी।
एंबुलेंस द्वारा शहजाद को पहले तारानगर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे चूरू के डीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। डीबी अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, शहजाद 53 प्रतिशत झुलस गया है और उसका इलाज जारी है।
अस्पताल चौकी को हादसे की सूचना दे दी गई है। इसके साथ ही, झुलसे युवक के परिजनों और ट्रोले के मालिक को भी घटना की जानकारी दी गई है। परिजन चूरू के लिए रवाना हो चुके हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033181


