[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जीएनएम प्रथम वर्ष मुख्य परीक्षा सोमवार से


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जीएनएम प्रथम वर्ष मुख्य परीक्षा सोमवार से

जीएनएम प्रथम वर्ष मुख्य परीक्षा सोमवार से

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर जीएनएम प्रथम वर्ष मुख्य परीक्षा जून-2026 जिला मुख्यालय पर पुरानी सड़क स्थित चूरू बालिका महाविद्यालय में सोमवार, 22 जून से 25 जून, 2026 तक दोपहर 12 बजे से सायं 03 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा अधीक्षक बजरंग कुमार हर्षवाल ने बताया की परीक्षार्थियों को परीक्षा समय से 01 घण्टे पूर्व पहुंचना अनिवार्य है। परीक्षार्थी राजस्थान नर्सिंग कौंसिल द्वारा जारी एवं संस्था प्रधान द्वारा प्रमाणित परीक्षा अनुमति पत्र, अध्ययनरत संस्थान का परिचय पत्र एवं फोटो युक्त आई-डी सहित निर्धारित पूर्ण गणवेश में उपस्थित होना है। उन्होंने बताया कि जिले के नर्सिंग स्कूलों से लगभग 440 प्रशिक्षणार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के दौरान आरएनसी की तरफ से ऑब्जर्वर/पर्यवेक्षक एवं उड़नदस्ते की व्यवस्था भी की गई है।

Related Articles