[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चंडीगढ़ से लाई गई 8 लाख रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

चंडीगढ़ से लाई गई 8 लाख रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

ट्रैक्टर-ट्रॉली में लकड़ी के बॉक्स बनाकर छिपाई गई थीं 110 पेटियां, ग्रामीण क्षेत्र में होनी थी सप्लाई

सीकर : सदर थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 8 लाख रुपये मूल्य की अंग्रेजी शराब जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब चंडीगढ़ से लाई गई थी और सीकर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सप्लाई की जानी थी।

थानाधिकारी इंद्रराज मरोड़िया ने बताया कि 20 जून को जीणमाता थाना प्रभारी राकेश कुमार से सूचना मिली थी कि दो तस्कर अवैध अंग्रेजी शराब लेकर कंवरपुरा से बाडलवास की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहन की तलाश शुरू की।

लकड़ी के बॉक्स में छिपाकर ले जाई जा रही थी शराब

पुलिस को बाडलवास से भीखणवासी जाने वाले मार्ग पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली संदिग्ध अवस्था में दिखाई दी। ट्रॉली के चारों ओर लकड़ी के डंडे और बॉक्सनुमा संरचना बनाई गई थी। तलाशी लेने पर लकड़ी के बॉक्स के भीतर चंडीगढ़ निर्मित अंग्रेजी शराब की 110 पेटियां बरामद हुईं। पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार सुरेंद्र खिलेरी (25) पुत्र मोहनलाल जाट निवासी गणेशपुरा तथा सुनील कुमार (26) पुत्र सुखाराम जाट को गिरफ्तार कर लिया।

सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी सीकर जिले के ही एक व्यक्ति के कहने पर शराब लेकर आए थे। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि शराब को चंडीगढ़ से राजस्थान तक पहुंचाने में एक मध्यस्थ (मीडिएटर) की भी भूमिका रही है। पुलिस ने अवैध शराब और वाहन को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles