रींगस में 25 वाहन जब्त किए, एक घंटे चली कार्रवाई:खाटूश्यामजी मोड़ पर अव्यवस्थित पार्किंग के खिलाफ अभियान
रींगस में 25 वाहन जब्त किए, एक घंटे चली कार्रवाई:खाटूश्यामजी मोड़ पर अव्यवस्थित पार्किंग के खिलाफ अभियान
रींगस : रींगस कस्बे के खाटूश्यामजी मोड़ पर रविवार देर शाम साढ़े सात से रात करीब 9 बजे तक पुलिस ने अव्यवस्थित पार्किंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान रेलवे फाटक नंबर 108 पुलिया के नीचे से 25 वाहनों को जब्त किया गया। यह कार्रवाई शाम साढ़े सात बजे शुरू हुई और एक घंटे से अधिक समय तक चली। पुलिस की अचानक कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।
यह अभियान खाटूश्यामजी आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के बढ़ते दबाव और मुख्य मार्ग पर वाहनों के अव्यवस्थित खड़े होने के कारण चलाया गया। पुलिस ने बिना लाइसेंस और सड़क पर खड़े वाहनों को निशाना बनाया। अभियान के दौरान एडिशनल एसपी दीपक गर्ग, डीएसपी राजेश जांगिड़ और पुलिस थाना अधिकारी राजाराम लेघा सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे और वाहन चालकों को पकड़कर वाहनों को जब्त किया।
पुलिस को लंबे समय से अव्यवस्थित पार्किंग और जाम की शिकायतें मिल रही थीं। इससे आमजन, स्थानीय व्यापारी और निवासी परेशान थे। कई बार रोगी वाहन और उच्च अधिकारी भी जाम में फंस चुके थे। पुलिस की कार्रवाई के दौरान कुछ वाहन चालकों ने अपने वाहन सहित भागने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस ने बचे हुए वाहनों पर कार्रवाई की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2220873


