[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

‘12 साल बेमिसाल’ अभियान के तहत झुंझुनूं में श्रमदान और पौधारोपण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

‘12 साल बेमिसाल’ अभियान के तहत झुंझुनूं में श्रमदान और पौधारोपण

‘12 साल बेमिसाल’ अभियान के तहत झुंझुनूं में श्रमदान और पौधारोपण

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : प्रधानमंत्री के ‘12 साल बेमिसाल’ अभियान के तहत रविवार को झुंझुनूं के नए बस स्टैंड स्थित पंचदेव मंदिर परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक राजेंद्र भांबू के नेतृत्व में नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने श्रमदान किया।

कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया और लोगों को पौधे भी वितरित किए गए। विधायक भांबू ने कहा कि स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र मीणा, सहायक अभियंता लोकेश दुलड़, सुरेंद्र भांबू, मुकेश कड़वासरा, पार्षद प्रमोद बुडानिया, अशोक प्रजापत, संदीप चावरिया, कुलदीप भांबू सहित नगर परिषद अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

Related Articles