सिंघाना में बाइक-कार की भिड़ंत, दो युवक गंभीर घायल
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शकुंतला यादव को भी आई चोटें
सिंघाना :सिंघाना थाना क्षेत्र के बुहाना रोड पर देर शाम बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद झुंझुनूं रेफर किया गया है। कार में सवार महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शकुंतला यादव को भी चोटें आईं।
जानकारी के अनुसार शकुंतला यादव बुहाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होकर सिंघाना लौट रही थीं। गुजरवास के पास सामने से आ रही एक अनियंत्रित बाइक उनकी कार से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही बुहाना प्रधान हरिकृष्ण यादव, पालिका चेयरमैन विजय कुमार पांडे और सिंघाना पुलिस मौके पर पहुंची। 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सिंघाना के राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया।
घायलों की पहचान बुहाना निवासी कृष्ण कुमार (33) व जोगेंद्र (35) पुत्र जसूसिंह के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर दोनों को झुंझुनूं रेफर कर दिया गया।
वहीं शकुंतला यादव को हल्की चोटें आईं, उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हादसे में कार और बाइक दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। सिंघाना पुलिस ने मौके का मुआयना कर क्षतिग्रस्त वाहनों को थाने में खड़ा करवाया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033044


