जिंगा पालकों की वर्षों पुरानी मांग पूरी, बजट में सस्ती बिजली की घोषणा
सुरेंद्र सिंह नायक के प्रयास रंग लाए, किसानों में खुशी की लहर
चूरू : राज्य बजट में चूरू जिले के जिंगा (झींगा) पालकों को बड़ी राहत देते हुए सस्ती दर पर बिजली उपलब्ध करवाने की घोषणा की गई है। इस निर्णय से जिले भर के जिंगा फार्मरों में खुशी की लहर दौड़ गई है और इसे किसान हित में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
भाजपा जिला प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह नायक ने बताया कि जिंगा पालकों की बढ़ती उत्पादन लागत और बिजली दरों में राहत देने की मांग लंबे समय से उठाई जा रही थी। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर वे निरंतर प्रयासरत रहे तथा पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ को किसानों की समस्याओं से अवगत कराया।
नायक ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिंगा पालकों की भावनाओं को समझते हुए बजट में सस्ती बिजली देने की घोषणा की है। इससे उत्पादन लागत में कमी आएगी, जिंगा पालन को प्रोत्साहन मिलेगा और किसान आर्थिक रूप से मजबूत होंगे।
उन्होंने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, वित्त मंत्री दिया कुमारी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ सहित समस्त भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। जिले के जिंगा पालकों ने भी बजट घोषणा का स्वागत करते हुए इसे कृषि एवं मत्स्य पालन क्षेत्र के लिए सकारात्मक पहल बताया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2032974


