[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रेलवे अंडरपासों में जलभराव का स्थायी समाधान हो: बृजेंद्र सिंह ओला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रेलवे अंडरपासों में जलभराव का स्थायी समाधान हो: बृजेंद्र सिंह ओला

लोकसभा में उठाया झुंझुनूं सहित देशभर के अंडरपासों का मुद्दा

झुंझुनूं : झुंझुनूं से सांसद बृजेंद्र सिंह ओला ने लोकसभा में झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र सहित देशभर के रेलवे अंडरपासों में जलभराव की समस्या का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि हर मानसून में अंडरपासों में पानी भरने से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन सरकार के पास इसका कोई स्थायी समाधान नहीं है।

सांसद ओला ने सदन में कहा कि सरकार स्वयं स्वीकार कर चुकी है कि झुंझुनूं जिले में 63 तथा राजस्थान में कुल 1,918 रेलवे अंडरपास ऐसे हैं, जहां बरसात के दौरान पानी भर जाता है। इसके बावजूद स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं, जो सरकार की गंभीरता पर सवाल खड़ा करता है।

उन्होंने कहा कि अंडरपासों में अस्थायी रूप से पंप लगाना, पानी मोड़ना या बारिश के समय रास्ते बंद कर देना समस्या का समाधान नहीं है, बल्कि यह प्रशासनिक विफलता को छिपाने का प्रयास है। हर साल मानसून में वही हालात, दुर्घटनाओं का खतरा और आमजन की परेशानी सामने आती है, लेकिन समाधान के नाम पर केवल आश्वासन मिलते हैं।

सांसद ने रेलवे प्रशासन द्वारा बरसात के दौरान सड़क यातायात रोकने की नीति को आम जनता—मजदूरों, किसानों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों—के प्रति गैर-जिम्मेदार रवैया बताया।

उन्होंने मांग की कि अंडरपासों के निर्माण के समय ही स्थायी जल निकासी व्यवस्था, आधुनिक तकनीक और प्रभावी निगरानी प्रणाली सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में जलभराव की समस्या उत्पन्न ही न हो और लोगों को हर वर्ष संकट का सामना न करना पड़े।

Related Articles