पाले से बर्बाद हुई फसल:किसान ने धोद में 4 बीघा तारामीरा पर चलाया ट्रैक्टर, मुआवजे की मांग की
पाले से बर्बाद हुई फसल:किसान ने धोद में 4 बीघा तारामीरा पर चलाया ट्रैक्टर, मुआवजे की मांग की
धोद : धोद क्षेत्र में कड़ाके के पाले ने किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया है। भीषण ठंड और खेतों में जमी बर्फ के कारण रबी की फसलें बुरी तरह झुलस गई हैं। इससे किसान गहरे आर्थिक संकट में आ गए हैं।
सरसों, चना, गेहूं, तारामीरा और सब्जियों की फसलों को भारी क्षति हुई है। पाले का सर्वाधिक असर तारामीरा और इसबगोल की फसल पर देखा गया, जहां कई खेतों में फसलें पूरी तरह नष्ट हो गईं। सरसों की फलियों में दाना आधा रह गया है, जबकि चने की फसल का पहला फाल पूरी तरह खराब हो चुका है।
इसी क्रम में, क्षेत्र के किसान चुन्नीलाल नेहरा ने अपनी चार बीघा भूमि में बोई तारामीरा की फसल पर ट्रैक्टर चला दिया। उन्होंने बताया कि पाले की मार से उनकी पूरी फसल बर्बाद हो गई थी। खेत खाली करने के लिए उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।
नेहरा ने कहा कि महीनों की मेहनत और हजारों रुपये खर्च करने के बावजूद उन्हें कुछ भी हासिल नहीं हुआ। इस बर्बादी से किसान आर्थिक रूप से टूट गए हैं।
किसानों का कहना है कि यदि प्रशासन द्वारा जल्द गिरदावरी कर नुकसान का सर्वे नहीं कराया गया, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। पहले से कर्ज में डूबे किसानों के सामने अब आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।
प्रभावित किसानों ने सरकार से तत्काल खेतों का सर्वे कराकर पाले से हुए नुकसान का आकलन करने और शीघ्र मुआवजा राशि प्रदान करने की मांग की है, ताकि उन्हें कुछ राहत मिल सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2092877


