सरदारशहर में हरी खेजड़ी की अवैध कटाई पर कार्रवाई:भोजरासर गांव में लोगों ने अवैध कटाई करने वालों को पकड़ा, लकड़ियों से भरी पिकअप जब्त
सरदारशहर में हरी खेजड़ी की अवैध कटाई पर कार्रवाई:भोजरासर गांव में लोगों ने अवैध कटाई करने वालों को पकड़ा, लकड़ियों से भरी पिकअप जब्त
सरदारशहर : चुरू जिले के सरदारशहर क्षेत्र में खेजड़ी की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। सोमवार सुबह करीब 9 बजे भोजरासर गांव में कुछ लोग खेजड़ी काटकर पिकअप में भरकर ले जा रहे थे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध करते हुए दोनों पिकअप सहित चालको को मौके पर ही रोक लिया और प्रशासन को सूचना दी।
पर्यावरण एक्टीविस्ट सभाष बिश्नोई ने बताया – भोजरासर गांव में लंबे समय से हरी खेजड़ी की अवैध कटाई चल रही थी। आज मौके पर पहुंचे और पेड़ों की कटाई रुकवाकर हरी खेजड़ी से भरी एक पिकअप पकड़ी। बाद में सरदारशहर तहसीलदार, पटवारी और वन विभाग के रेंजर को सूचित कर कार्रवाई करवाई गई। इस मामले में सरदारशहर तहसीलदार रतनलाल मीणा ने पिकअप सहित उसमें भरी गई हरी खेजड़ियों को राजस्व रिकॉर्ड में लिया है।
प्रशासन पर लापरवाई का आरोप
सुभाष बिश्नोई ने आरोप लगाया कि काटी गई खेजड़ी की लकड़ी चूरू जिले के सावर और हनुमानगढ़ जिले के नोहर स्थित आरा मशीनों तक पहुंचाई जाती है। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार अधिकारियों को इस नेटवर्क की जानकारी होने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई न होना प्रशासनिक उदासीनता को दर्शाता है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043662


