[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फतेहपुर क्षेत्र से 8 बकरियां चोरी:लग्जरी कार से वारदात को दिया अंजाम, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

फतेहपुर क्षेत्र से 8 बकरियां चोरी:लग्जरी कार से वारदात को दिया अंजाम, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग

फतेहपुर क्षेत्र से 8 बकरियां चोरी:लग्जरी कार से वारदात को दिया अंजाम, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

फतेहपुर : फतेहपुर के निकटवर्ती गांवों में बकरी चोर हाईटेक तरीके से वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। चोर लग्जरी कारों का इस्तेमाल कर नारसरा, बांठोद और बीबीपुर बड़ा गांवों से 8 बकरियां चुरा ले गए हैं।

चोर लग्जरी कारों से गांवों के अंदर और बाहर रेकी करते हैं। चोरी के दौरान, वे गाड़ी को एक तरफ खड़ा करते हैं। एक व्यक्ति फोन पर बात करने का बहाना बनाकर खड़ा हो जाता है, जबकि दूसरा व्यक्ति गाड़ी के अंदर से हरा चारा दिखाकर बकरियों को पास बुलाता है।

इसके बाद, वे बकरियों को गाड़ी में धकेलकर फरार हो जाते हैं। इसी तरीके से तीनों गांवों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया गया है। नारसरा के ग्रामीणों ने घटना के सीसीटीवी फुटेज और गाड़ी की तस्वीरें पुलिस को उपलब्ध कराई हैं।

इन वारदातों के बाद इलाके के किसान दहशत में हैं। ग्रामीणों ने सदर थाना पुलिस को सूचना दी है, जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थलों का मुआयना किया है। पुलिस गाड़ी के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस इस संभावना से भी इनकार नहीं कर रही है कि चोरों ने गाड़ी की नंबर प्लेट बदलकर वारदात को अंजाम दिया हो।

Related Articles