लोयल में ग्राम उत्थान शिविर का आयोजन:किसानों-पशुपालकों को एक ही मंच पर मिला योजनाओं का सीधा लाभ, 22 किसान क्रेडिट कार्ड बने
लोयल में ग्राम उत्थान शिविर का आयोजन:किसानों-पशुपालकों को एक ही मंच पर मिला योजनाओं का सीधा लाभ, 22 किसान क्रेडिट कार्ड बने
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : लोयल ग्राम पंचायत भवन में ग्राम उत्थान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य किसानों और पशुपालकों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना और पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही लाभ पहुंचाना था।प्रशासक महेंद्र काजला ने शिविर की अध्यक्षता की। शिविर प्रभारी हेमराज यादव ने बताया कि इन शिविरों का मुख्य लक्ष्य किसानों और पशुपालकों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करना है। इसका मकसद उन्हें विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी, आवेदन, पंजीकरण और स्वीकृति जैसी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है।
शिविर में कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, सहकारिता, ऊर्जा, ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभागों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।सहकारिता विभाग ने 22 किसान क्रेडिट कार्ड बनाए, 20 नए सदस्यों को जोड़ा और 16 ऋण स्वीकृत किए। इसके अतिरिक्त, 179 लोगों को विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
पशुपालन विभाग ने मंगला पशु बीमा योजना के तहत 14 पशुपालकों का पंजीकरण किया। ग्रामीण विकास विभाग ने 5 स्वामित्व कार्ड वितरित किए, जबकि ऊर्जा विभाग ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत 19 पंजीकरण दर्ज किए।
कृषि विभाग को 15 तारबंदी, एक फार्म पॉन्ड, 9 पीवीसी पाइपलाइन और 43 फव्वारा संयंत्र के लिए आवेदन प्राप्त हुए। विभाग ने 167 मृदा स्वास्थ्य कार्ड भी वितरित किए।इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी दलीप सिंह निर्वाण, दिलदार सिंह, सुमेर झाझडिया, कृषि पर्यवेक्षक वीरेंद्र कुमार भगासरा, ग्राम विकास अधिकारी रामवतार, विकास, नरेंद्र कुमार, विल्सन चौहान, आदित्य बेरवाल और पूजा सहित कई जनप्रतिनिधि, किसान तथा पशुपालक उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सुविधाएं मिलने पर संतोष व्यक्त किया और ऐसे शिविरों को अत्यंत उपयोगी बताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033333

