खेतड़ी में ब्लॉक कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में पंडित मोतीलाल नेहरू की 95वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई
खेतड़ी में ब्लॉक कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में पंडित मोतीलाल नेहरू की 95वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रथम एवं द्वितीय के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को सैनी मैरिज गार्डन परिसर में पंडित मोतीलाल नेहरू की 95वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। समारोह में एआईसीसी के पर्यवेक्षक कैप्टन प्रवीन दाबर मुख्य अतिथि रहे, जबकि अध्यक्षता पूर्व ऊर्जा एवं जलदाय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने की।कार्यक्रम का शुभारंभ रोडवेज बस स्टैंड स्थित पंडित मोतीलाल नेहरू स्मारक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात सैनी मैरिज गार्डन में आयोजित समारोह में वक्ताओं ने पंडित मोतीलाल नेहरू के जीवन, विचारों और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को स्मरण किया।
अपने संबोधन में डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि पंडित मोतीलाल नेहरू का बाल्यकाल खेतड़ी में बीता था। उनके बड़े भाई नंदलाल नेहरू तत्कालीन महाराजा खेतड़ी फतेह सिंह महाराज के दरबार में दीवान थे। उन्होंने कहा कि खेतड़ी का पंडित मोतीलाल नेहरू के जीवन से ऐतिहासिक जुड़ाव रहा है, जिस पर क्षेत्र को गर्व है।
समारोह में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गोकुलचंद सैनी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रथम बलराम गुर्जर, द्वितीय राम अवतार सैनी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ग्यारसी लाल गुर्जर, युवा कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष डॉ. अनूप पटेल, सेवा दल जिला प्रभारी शीशराम गुर्जर, कृष्ण दूधवा, प्यारेलाल खरखड़ा, विनोद कुमार सोनी, डॉ. सुभाष मेहाडा, राजकुमार खन्ना, राजेश गाडराटा, बाबूलाल नायक, सभाचंद जाखड़, घडसी राम मुक्कड, निकेश पारीक, नासिर हुसैन, मनीराम चिरानी, सूबेदार लीला राम, सोनू शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे और श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने पंडित मोतीलाल नेहरू के विचारों को आत्मसात करने तथा सामाजिक न्याय, लोकतंत्र और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033334

