शांन्ति निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय राजोता में कक्षा 12 का विदाई समारोह: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और प्रेरक संदेशों के बीच सीनियर विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई
शांन्ति निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय राजोता में कक्षा 12 का विदाई समारोह: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और प्रेरक संदेशों के बीच सीनियर विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : शान्ति निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय राजोता में शुक्रवार को कक्षा 12 के विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामस्वरूप मुदगम रहे, जबकि अध्यक्षता राकेश कुमार वर्मा ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। विशिष्ट अतिथियों में विजेन्द्र शर्मा, राहुल शर्मा, किशोर कुमार सैनी एवं आजाद अहमद खान उपस्थित रहे।
समारोह में जूनियर विद्यार्थियों ने सीनियर विद्यार्थियों को तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा नृत्य, गीत सहित अनेक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्होंने पूरे पंडाल को उत्साह और भावनाओं से भर दिया। उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की जमकर सराहना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष राकेश कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कक्षा 12 जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जहां से भविष्य की दिशा तय होती है। विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करना चाहिए तथा असफलताओं से घबराने के बजाय उनसे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों की भूमिका की सराहना करते हुए विद्यार्थियों से संस्कारवान, नैतिक मूल्यों से युक्त और जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।
अखिलेश लादी ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कार अत्यंत आवश्यक हैं। जब विद्यार्थी संस्कारवान बनते हैं, तभी वे समाज और परिवार का नाम रोशन कर पाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को सदैव सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने कक्षा 12 के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में अखिलेश लादी ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन कृष्ण कुमार सैनी ने किया।समारोह में अमीलाल सैनी, सुरेश कुमार चौहान, हजारीलाल, रामस्वरूप सैनी, संजय लादी, दशरथ कुमार सहित अनेक गणमान्य नागरिक, शिक्षक, अभिभावक एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2033526


