[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी के डाडा फतेहपुरा में पेयजल पाइपलाइन में लीकेज:ढाणियों में पेयजल आपूर्ति बाधित, हजारों लीटर पानी व्यर्थ बहा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी के डाडा फतेहपुरा में पेयजल पाइपलाइन में लीकेज:ढाणियों में पेयजल आपूर्ति बाधित, हजारों लीटर पानी व्यर्थ बहा

खेतड़ी के डाडा फतेहपुरा में पेयजल पाइपलाइन में लीकेज:ढाणियों में पेयजल आपूर्ति बाधित, हजारों लीटर पानी व्यर्थ बहा

खेतड़ी : खेतड़ी क्षेत्र के डाडा फतेहपुरा में पेयजल पाइपलाइन में लीकेज के कारण लाखों लीटर पानी सड़क पर व्यर्थ बह रहा है। जलदाय विभाग की कथित लापरवाही के चलते ग्रामीण गंभीर पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं।

ढाणियों में पेयजल आपूर्ति बाधित

ग्रामीण हरपाल सिंह ने बताया-डाडा फतेहपुरा की बंजारा बस्ती के पास परियोजना की मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इस लीकेज के कारण ढाणियों में होने वाली पानी की आपूर्ति बाधित हो रही है और हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। पाइपलाइन में लीकेज के कारण कई ढाणियों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह से नहीं हो पा रही है, जिससे पानी का दबाव भी कम हो गया है। ग्रामीणों को पानी की गंभीर किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीण बोले-कई बार की शिकायत

ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर विभागीय अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है। पिछले चार दिनों से भी कई ढाणियों में पानी की सप्लाई नहीं हुई है। पाइपलाइन का रखरखाव करने वाली कंपनी भी इस मामले में लापरवाह बनी हुई है।

सड़क किनारे पानी बहने से राहगीरों को भी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पाइपलाइन को दुरुस्त नहीं किया गया, तो वे जलदाय विभाग कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेंगे।

Related Articles