गणेश्वर की सिवायचक-वन भूमि में लगी आग:रेतीली जमीन होने से नहीं जा सकी फायर ब्रिगेड, ग्रामीणों और वन विभाग ने 2 घंटे में आग पर पाया काबू
गणेश्वर की सिवायचक-वन भूमि में लगी आग:रेतीली जमीन होने से नहीं जा सकी फायर ब्रिगेड, ग्रामीणों और वन विभाग ने 2 घंटे में आग पर पाया काबू
गणेश्वर : बुधवार को गणेश्वर के लाखाजी क्षेत्र में सिवायचक और वन भूमि में आग लग गई। यह आग पानी पुलों और लपुआ घास तक फैल गई। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से वन विभाग की नर्सरी की ओर बढ़ने के बाद ग्रामीण ख्यालीराम सैनी ने इसकी सूचना तहसीलदार अभिषेक सिंह को दी।
सूचना मिलते ही तहसीलदार ने पटवारियों के दल को फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर भेजा। हालांकि, क्षेत्र में रेतीले टीलों की वजह से फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग वाले स्थान तक नहीं पहुंच सकी।
इस विकट स्थिति में ग्रामीणों, किसानों और वन विभाग के शीशराम ने जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने पेड़ों की टहनियों का उपयोग करते हुए मिट्टी डालकर आग बुझाना शुरू किया। करीब 70 से अधिक ग्रामीण युवा भी आग बुझाने में जुट गए। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शाम 7:30 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033318

