[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रानोली में सांड से टक्कराई कार, एक युवक घायल:गाड़ी अनियंत्रित होने के चलते एन एच-52 पर हुआ हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

रानोली में सांड से टक्कराई कार, एक युवक घायल:गाड़ी अनियंत्रित होने के चलते एन एच-52 पर हुआ हादसा

रानोली में सांड से टक्कराई कार, एक युवक घायल:गाड़ी अनियंत्रित होने के चलते एन एच-52 पर हुआ हादसा

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

रानोली : रानोली कस्बे में देर रात एक सड़क हादसा टल गया। टोंक-निवाई से पिलानी जा रही एक कार के सामने अचानक सांड आ गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर उससे टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय कार में चार लोग सवार थे। इनमें से उत्कर्ष नामक युवक को मामूली चोटें आईं। उन्हें तत्काल रानोली के जेके हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

इस दुर्घटना में सांड गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद जेके हॉस्पिटल के संचालक पिंटू, रणवीर सिंह, मोहसिन खान और गौ सेवक दिनेश सिंह शेखावत ने तुरंत गौ चिकित्सा सेवा एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से घायल सांड को उपचार के लिए पशु चिकित्सालय भेजा गया। स्थानीय लोगों ने बताया, इस हाईवे पर अक्सर गोवंश से टकराने के कारण सड़क हादसे होते रहते हैं, जिससे राहगीरों की जान हमेशा जोखिम में रहती है।

Related Articles