[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना महिला कांग्रेस को मिला नया नेतृत्व:खुशाल चौहान बनीं महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष, गांव-ढाणी में पार्टी को मजबूत करने का संकल्प


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना महिला कांग्रेस को मिला नया नेतृत्व:खुशाल चौहान बनीं महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष, गांव-ढाणी में पार्टी को मजबूत करने का संकल्प

नीमकाथाना महिला कांग्रेस को मिला नया नेतृत्व:खुशाल चौहान बनीं महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष, गांव-ढाणी में पार्टी को मजबूत करने का संकल्प

नीमकाथाना : राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह ने खुशाल चौहान को नीमकाथाना जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी ने खुशाल चौहान की नियुक्ति पर बधाई दी है।

विधायक सुरेश मोदी ने कहा-पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में महिला कांग्रेस संगठन और अधिक सशक्त होगा। विधायक मोदी ने यह भी कहा कि इस नियुक्ति से महिलाओं की आवाज़ को मजबूती मिलेगी।

खुशाल चौहान बोलीं-समस्याओं को सरकार तक पहुंचाया जाएगा

खुशाल चौहान ने कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगी। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं को बारीकी से समझकर उन्हें सरकार तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

गांव-ढाणी में महिलाओं को कांग्रेस से जोड़ा जाएगा-चौहान

खुशाल चौहान ने विशेष रूप से महिलाओं से जुड़े मुद्दों का जिक्र करते हुए कहा कि महिलाओं की समस्याओं, अधिकारों और उनकी आवाज को मजबूती से सरकार के समक्ष रखा जाएगा, ताकि उन्हें न्याय और सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाएगा और गांव-ढाणी तक महिलाओं को कांग्रेस से जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर कई कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने खुशाल चौहान को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles