डॉ. लीलाधर दोचानियाँ की कविता संग्रह ‘जिंदगी मुस्कुराती रहे’ का 6 फरवरी को होगा लोकार्पण
डॉ. लीलाधर दोचानियाँ की कविता संग्रह ‘जिंदगी मुस्कुराती रहे’ का 6 फरवरी को होगा लोकार्पण
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : डॉ. अनिल शर्मा
शिमला : सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर तथा ग्राम दुधवा निवासी, हाल प्रवासी जयपुर डॉ. लीलाधर दोचानियाँ की कविता संग्रह पुस्तक ‘जिंदगी मुस्कुराती रहे’ का लोकार्पण शुक्रवार, 6 फरवरी को दोपहर 1 बजे राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी), जयपुर में किया जाएगा। यह कार्यक्रम साहित्य, संगीत एवं चित्रकला के त्रिआयामी उत्सव पिंकफेस्ट के अंतर्गत आयोजित होगा।
इस कविता संग्रह में नकारात्मक परिवेश के बीच सकारात्मक सोच और आशा का संदेश देने वाली रचनाओं को स्थान दिया गया है, जो समाज को प्रेरणा देने का कार्य करेंगी।
पुस्तक का लोकार्पण गाजियाबाद के वरिष्ठ साहित्यकार एवं फिल्म लेखक श्री त्रिलोक चन्द कौशिक की अध्यक्षता में किया जाएगा। इस अवसर पर महाराष्ट्र की वरिष्ठ साहित्यकार मनीषा खटाटे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम में देश के विभिन्न भागों से पधारे साहित्यकार एवं कला प्रेमी भाग लेंगे। कार्यक्रम की संयोजक सीमा वालिया रहेंगी।
सामाजिक सेवा में सक्रिय हैं डॉ. दोचानियाँ
उल्लेखनीय है कि डॉ. लीलाधर दोचानियाँ एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता हैं और समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर योगदान देते रहे हैं। उनकी उल्लेखनीय सेवाओं को देखते हुए गत वर्ष गांधी पीस फाउंडेशन नेपाल द्वारा उन्हें मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही टी.सी. प्रकाश स्मृति सम्मान समारोह समिति द्वारा उन्हें टी.सी. प्रकाश राष्ट्रीय गौरव अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है। विभिन्न संस्थाओं द्वारा उन्हें समय-समय पर अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। कविता प्रेमियों और साहित्य जगत के लिए 6 फरवरी का यह आयोजन विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033687


