[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बाजीसर में पुलवामा शहीदों को कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मंडावाराजस्थानराज्य

बाजीसर में पुलवामा शहीदों को कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि

मुख्य चौक पर जुटे ग्रामीण, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

मंडावा : विधानसभा क्षेत्र के गांव बाजीसर के मुख्य चौक पर पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को कैंडल जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। ग्रामीणों ने दो मिनट का मौन रखकर वीर सपूतों के बलिदान को नमन किया। इस अवसर पर समाजसेवी अमित मीणा ने कहा कि आज हम सभी चैन की नींद सो पा रहे हैं तो वह केवल देश के वीर जवानों की बदौलत है। उन्होंने कहा कि शहीदों को हमेशा भगवान की तरह सम्मान और श्रद्धा से याद किया जाना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने ‘शहीद अमर रहें’ के नारे लगाए और देशभक्ति का संदेश दिया।

इस मौके पर हीरालाल बुडानिया, हरफूल महला, रामनिवास कुल्हरी, सेवानिवृत्त वरिष्ठ अध्यापक बनवारी लाल, वेदप्रकाश खीचड़ (एएओ), बीरबल बुडानिया, हरपाल बिरड़ा, सीताराम सैन, मंगलाराम कुल्हरी, बनवारीलाल निर्मल, भोमाराम निर्मल, ताराचंद्र मीणा, अभिषेक नायक, रोहित नायक, शक्ति नायक, अरुण कुमार, प्रियांशु बुडानिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles