[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दलेलपुरा में वंदे गंगाजल समारोह:कलश यात्रा से उमड़े भक्त, जल संरक्षण का दिया संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़बबाईराजस्थानराज्य

दलेलपुरा में वंदे गंगाजल समारोह:कलश यात्रा से उमड़े भक्त, जल संरक्षण का दिया संदेश

दलेलपुरा में वंदे गंगाजल समारोह:कलश यात्रा से उमड़े भक्त, जल संरक्षण का दिया संदेश

बबाई : दलेलपुरा पंचायत के शहीद करतारसिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को वंदे गंगा समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जल ग्रहण विभाग द्वारा वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत एक जन जागृति पहल के रूप में आयोजित किया गया था।

समारोह से पूर्व, ग्रामीणों ने गंगाजल कलश यात्रा निकाली। डीजे की धुन पर नाचते हुए ग्रामीण समारोह स्थल पर पहुंचे, जिससे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बन गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दलेलपुरा पंचायत प्रशासक झीमां देवी ने की। राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजोर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

समारोह की शुरुआत अतिथियों द्वारा पीपल के वृक्ष की पूजा और सरस्वती मंदिर में मां सरस्वती की आराधना के साथ हुई। उन्होंने शहीद करतार सिंह के स्मारक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसके बाद, चारागाह विकास का अवलोकन किया गया और चारागाह क्षेत्र में वृक्षारोपण भी किया गया।

इस अवसर पर चरणसिंह पदेवा, सुमेर ताखर, कैप्टन रामनिवास ताखर, सूरत सिंह जाखड़, रतनसिंह सूरतसिंह बगड़िया, वेदप्रकाश आदित्य, दिग्विजय सिंह, सोनू ताखर, रणवीर पदेवा, अजीत ताखर, दलीप बारावाली, सुनील मीणा, रामनिवास सहित सैकड़ों महिला व पुरुष उपस्थित रहे।

ये लोग रहे मौजूद

Related Articles