[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कलोठड़ा में ट्रांसफॉर्मर जमीन पर गिरा:तीन दिन से बिजली गुल, पेयजल संकट गहराया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

कलोठड़ा में ट्रांसफॉर्मर जमीन पर गिरा:तीन दिन से बिजली गुल, पेयजल संकट गहराया

कलोठड़ा में ट्रांसफॉर्मर जमीन पर गिरा:तीन दिन से बिजली गुल, पेयजल संकट गहराया

बुहाना : बुहाना उपखंड के कलोठड़ा गांव में आंधी के कारण विद्युत व्यवस्था बाधित हो गई है। सरकारी स्कूल के पास लगा ट्रांसफॉर्मर खंभे से टूटकर तारों के सहारे लटक गया है। इसके अलावा अन्य ट्रांसफॉर्मर के भी जमीन पर गिरने की सूचना है। इन घटनाओं के कारण पिछले तीन दिनों से गांव की बिजली आपूर्ति ठप है, जिससे पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित हुई है।

ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिन पहले आई तेज आंधी में स्कूल के पास स्थित ट्रांसफॉर्मर का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद से ट्रांसफॉर्मर तारों के सहारे हवा में झूल रहा है। यह ट्रांसफॉर्मर मुख्य रास्ते के नजदीक है, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्कूली बच्चे गुजरते हैं। इससे किसी भी समय तार टूटने या ट्रांसफॉर्मर गिरने से बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।

ग्रामीणों ने बताया कि घटना के तीन दिन बाद भी विद्युत विभाग द्वारा कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त होने के कारण गांव में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। बिजली न होने से घरों के दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं, और किसानों व व्यापारियों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

बिजली संकट का सर्वाधिक प्रभाव गांव की पेयजल व्यवस्था पर पड़ा है। क्षतिग्रस्त ट्रांसफॉर्मर गांव के सार्वजनिक थ्री-फेज बोरवेल से जुड़ा है। बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण बोरवेल संचालित नहीं हो पा रहा, जिससे गांव में पानी की सप्लाई रुक गई है। भीषण गर्मी के बीच गहराते पेयजल संकट के कारण ग्रामीणों को दूर-दराज के स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कई बार सूचना देने के बावजूद विभागीय अधिकारियों ने समस्या का त्वरित समाधान नहीं किया। गांववासियों ने विद्युत विभाग और प्रशासन से मांग की है कि लटके हुए ट्रांसफॉर्मर को तुरंत सुरक्षित तरीके से हटाया जाए और नया या मरम्मत किया हुआ ट्रांसफॉर्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल की जाए।

Related Articles