खरखड़ा के चौमुखा भेरूजी मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान:कांसा का भोग लगाकर सुख-समृद्धि और खुशहाली मांगी
खरखड़ा के चौमुखा भेरूजी मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान:कांसा का भोग लगाकर सुख-समृद्धि और खुशहाली मांगी
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के खरखड़ा गांव स्थित चौमुखा भेरूजी मंदिर में शनिवार को धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मन्नत पूरी होने के उपलक्ष्य में आयोजित इन कार्यक्रमों में महाआरती, पूजा-अर्चना, सवामणी और विशाल भंडारा शामिल था। इसमें जसरापुर, खरखड़ा और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और धर्मलाभ अर्जित किया।
यह कार्यक्रम सूबेदार किशनलाल चनेजा (जसरापुर) और नरेश जलन्द्रा (माताजी की ढाणी, जसरापुर) के सौजन्य से मंदिर पुजारी चंदगीराम धेदड़ के सानिध्य में संपन्न हुआ। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। मंदिर पुजारी चंदगीराम धेदड़ ने बताया कि कार्यक्रमों की शुरुआत चौमुखा भेरूजी की विधिवत पूजा-अर्चना और महाआरती के साथ हुई।
श्रद्धालुओं ने बाबा के समक्ष मत्था टेककर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। परंपरा के अनुसार, कांसा का भोग लगाकर भेरूजी महाराज को मदिरा का प्याला भी अर्पित किया गया। धार्मिक रीति-रिवाजों के तहत भेरूजी के भोपों और नौ कन्याओं को भोजन कराया गया। उन्हें दक्षिणा देकर सम्मानपूर्वक विदा किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने बाबा के जयकारे लगाए और मंदिर परिसर में दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
कई श्रद्धालुओं ने अपनी मनोकामनाएं पूरी होने पर भेरूजी महाराज के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए विशेष पूजा-अर्चना भी की। इसके बाद सवामणी और विशाल भंडारे का शुभारंभ हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण करने पहुंचे। भंडारे में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं। आयोजन के दौरान सेवाभावी लोगों ने प्रसादी वितरण और व्यवस्थाओं में सहयोग किया। पूरे कार्यक्रम में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।
इस अवसर पर तेजाराम चनेजा, राजेश जलन्द्रा, प्रकाश ठेकेदार, मनभर चनेजा, मेघाराम सिराधना, अशोक चनेजा, मंगेजाराम, कृष्ण सिराधना, भागीरथ खटाना, बजरंग चनेजा, भंवरलाल, शीशराम, पुष्कर धेदड़, ग्यारसीलाल धेदड़, मदनलाल, हनुमान प्रसाद, मालीराम, बनवारीलाल, जयनारायण, सुल्तान खटाना, निवास, बसंताराम मणकस, बबिता देवी, सुनम देवी, संतोष देवी, सुनीता देवी, संतरा देवी, कविता देवी, सिलोचना, कमला देवी, लक्ष्मी, सुमित्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2173494

