[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सांडवा में जयरामनाथ बाबा बगीची में श्रद्धालुओं ने मनाई शिवरात्रि:दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से बने पंचामृत से किया शिवलिंग का अभिषेक

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सांडवा में जयरामनाथ बाबा बगीची में श्रद्धालुओं ने मनाई शिवरात्रि:दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से बने पंचामृत से किया शिवलिंग का अभिषेक

सांडवा में जयरामनाथ बाबा बगीची में श्रद्धालुओं ने मनाई शिवरात्रि:दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से बने पंचामृत से किया शिवलिंग का अभिषेक

सांडवा : सांडवा कस्बे में स्थित जयराम नाथ बाबा बगीची में रविवार को सुबह से दोपहर तक श्रद्धालु उमड़े। शिव आराधना के लिए महिलाएं, पुरुष, युवक-युवतियां और बच्चे मंदिर पहुंचे। पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर शिवलिंग के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। नरेंद्र जांगिड़ ने बताया कि भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से बने पंचामृत से अभिषेक किया।

अभिषेक के साथ ही केले, आक के फूल, धतूरा, बेलपत्र और अन्य पुष्प अर्पित किए गए। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की।

कई श्रद्धालु अपने परिवार के साथ मंदिर पहुंचे और बच्चों ने भी पूजा में भाग लिया। इस अवसर पर हरिप्रसाद लखोटिया, पवन कुमार पारीक, गोविंद प्रसाद तिवाड़ी, गोपाल जोशी, रेणु शर्मा, मूलचंद प्रजापत और गोपाल देराश्री सहित कई अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles