ईमानदारी की मिसाल: मंडावा मोड़ पर मिले 76 हजार रुपए के दो चेक, ट्रैफिक कर्मियों ने लौटाए
ईमानदारी की मिसाल: मंडावा मोड़ पर मिले 76 हजार रुपए के दो चेक, ट्रैफिक कर्मियों ने लौटाए
झुंझुनूं : जिले के मंडावा मोड़ पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए सड़क पर मिले 76 हजार रुपए के दो चेक सुरक्षित रूप से उनके मालिक को वापस लौटा दिए।
जानकारी के अनुसार सुबह ड्यूटी के दौरान ट्रैफिक हेड कांस्टेबल महेंद्र जी और कांस्टेबल श्रवण कुमार को सड़क पर दो चेक पड़े मिले। दोनों चेकों की राशि 38-38 हजार रुपए थी। चेक मिलने के बाद पुलिसकर्मियों ने तुरंत उन पर दर्ज विवरण के आधार पर संबंधित व्यक्ति की तलाश शुरू की।
ट्रैफिक कर्मियों ने चेक धारक से संपर्क कर उसे मौके पर बुलाया और पूरी जांच-पड़ताल के बाद दोनों चेक सुरक्षित रूप से उसके सुपुर्द कर दिए। चेक वापस मिलने पर संबंधित व्यक्ति ने राहत की सांस ली और दोनों जवानों का आभार जताया।
ट्रैफिक कर्मियों के इस सराहनीय कार्य की स्थानीय लोगों ने प्रशंसा की। लोगों ने कहा कि महेंद्र जी एचसी और श्रवण कुमार एफसी ने अपनी जिम्मेदारी और ईमानदारी से पुलिस विभाग की छवि को और मजबूत किया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2226953


