5 हजार के लालच में खाता किराए पर दिया,2 गिरफ्तार:दोनों के अकाउंट में साइबर फ्रॉड के रुपए आए, मास्टरमाइंड की तलाश
5 हजार के लालच में खाता किराए पर दिया,2 गिरफ्तार:दोनों के अकाउंट में साइबर फ्रॉड के रुपए आए, मास्टरमाइंड की तलाश
सीकर : सीकर की कोतवाली थाना पुलिस ने ऑपरेशन म्यूल हंटर के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने 5 से 10 हजार रुपए के लालच में अपना अकाउंट किराए पर दे दिया था। इनके बैंक अकाउंट में साइबर फ्रॉड के 5-5 लाख रुपए आए। जो इन्होंने अपने बैंक चेक के जरिए निकालकर भी दे दिए।
SHO सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया- मामले में आरोपी मुकेश कुमार शर्मा पुत्र पवन लाल शर्मा निवासी सांवलोदा पुरोहितान और पंकज कुमार नायक पुत्र हरिराम नायक निवासी सांवलोदा पुरोहितान को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें पंकज कुमार तो नाई का काम करता है। मुकेश कुमार कभी खेती-बाड़ी तो कभी अन्य काम करता है।
5 से 10 हजार के लालच में दिए खाते
दोनों ने अपने अकाउंट 5 से 10 हजार रुपए के लालच में एक युवक को दिए थे। उस युवक ने अकाउंट में साइबर फ्रॉड के 5-5 लाख रुपए डलवाए और फिर उनके बैंक चेक के जरिए रुपए निकलवा भी लिए।
मास्टरमाइंड की तलाश
अकाउंट के खिलाफ कई राज्यों में शिकायत दर्ज होने के बाद साइबर क्राइम स्टेट विंग से मिले इनपुट के आधार पर आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। अब इनके मास्टरमाइंड और अकाउंट किराए पर लेने वाले आरोपी की तलाश जारी है।
बता दें कि साइबर फ्रॉड जैसे अपराध को रोकने के लिए वर्तमान में ऑपरेशन म्यूल हंटर चलाया जा रहा है। इसके तहत केवल साइबर ठग ही नहीं बल्कि ऐसे लोगों पर भी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं जो थोड़े से पैसों के लालच में अपने अकाउंट को किराए पर देते हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2172085


