सरदारशहर-गिड़गिचिया सड़क पर गड्ढे, गंदे पानी से लोग परेशान:30-40 गांवों का आवागमन प्रभावित, ग्रामीणों ने आंदोलन की दी चेतावनी
सरदारशहर-गिड़गिचिया सड़क पर गड्ढे, गंदे पानी से लोग परेशान:30-40 गांवों का आवागमन प्रभावित, ग्रामीणों ने आंदोलन की दी चेतावनी
सरदारशहर : सरदारशहर से गिड़गिचिया को जोड़ने वाली मुख्य सड़क इन दिनों बदहाल स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं और गंदा पानी भरा रहता है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि सड़क पर 24 घंटे गंदा पानी जमा रहने के कारण आसपास के निवासियों को लगातार बदबू और कीचड़ की समस्या झेलनी पड़ रही है।
मुख्य सड़क पर रहने वाले लोगों ने बताया कि उन्होंने इस समस्या के समाधान के लिए कई बार पीडब्ल्यूडी विभाग और नगर परिषद प्रशासन को अवगत कराया है। हालांकि, उनकी शिकायतों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या का समाधान न होने पर उन्हें पहले भी कई बार आंदोलन करना पड़ा है, लेकिन प्रशासन ने इस पर गंभीरता नहीं दिखाई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत और पानी निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं की गई, तो वे एक बड़ा आंदोलन करेंगे।
इस संबंध में सरदारशहर पीडब्ल्यूडी विभाग के सहायक अभियंता बजरंग भिंचर ने बताया – टूटी हुई सड़क और पानी जमा होने की समस्या का जल्द ही स्थायी समाधान किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि सड़क को सुचारू रूप से चालू किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2172085


