[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

साईबर फ्रॉड के 49 हजार 300 से रूपये करवाये रिफण्ड


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

साईबर फ्रॉड के 49 हजार 300 से रूपये करवाये रिफण्ड

साईबर फ्रॉड के 49 हजार 300 से रूपये करवाये रिफण्ड

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव आई.पी.एस ने बताया कि साईबर अपराधों पर प्रभावी अकुंश हेतु जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। त्वरित कार्यवाहीयों के इसी क्रम में थानाधिकारी पुलिस थाना तारानगर सतपाल बिश्नोई के नेतृत्व में थाना तारानगर के साईबर पोर्टल पर कार्यरत ओमप्रकाश 800 द्वारा साईबर पोर्टल पर प्राप्त शिकायत पर कार्यवाही करते हुये साईबर फॉड के हुये 49 हजार 300 रूपये को वापिस परिवादी के खाते मे रिफण्ड करवाई गई। उक्त कार्यवाही में पुलिस थाना तारानगर के साईबर पोर्टल पर कार्यरत ओमप्रकाश 800 की विशेष भुमिका रही।

घटना का सक्षिप्त विवरण :- 24 मार्च.2025 को लोकेश कस्वा निवासी रामपुरा पुलिस थाना तारानगर जिला चूरू ने दर्ज करवाया कि अज्ञात व्यक्ति ने मेरे साथ साईबर फॉड कर 51 हजार 900 सौ रूपये ट्रांसफर करवा लिये जिस पर साईबर पोर्टल पर परिवाद दर्ज की गई। कार्यवाही पुलिस : परिवादी द्वारा साईबर पोर्टल पर दर्ज करवाई गई परिवाद पर ओमप्रकाश 800 द्वारा साईबर पोर्टल पर प्राप्तशुदा परिवाद का अवलोकन कर परिवादी से जांच कर परिवादी के खाते से स्थानान्तरित हुई राशि को ट्रेस किया जाकर त्वरित आवश्यक कार्यवाही करते हुये परिवादी के खाते से स्थानान्तरित हुई 49 हजार 3 सौ रूपये की राशी हॉल्ड करवाई जाकर माननीय न्यायालय से रिफण्ड आदेश करवाये जाकर फॉड राशी परिवादी के खाते मे रिफण्ड करवाई गई।

Related Articles