शेखावाटी अंचल के रहने वाले युवा विदेश में रहकर भी करते हैं अपने देश से मोहब्बत एवं समाज सेवा
राहत वेलफेयर सोसाइटी के माध्यम से आरिफ खान नारू
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : शेखावाटी आंचल से रहने वाले विदेश में रहकर भी करते हैं समाज सेवा ऐसी ही एक संस्था है राहत वेलफेयर सोसाइटी जिसके अध्यक्ष आरिफ खान नारू से फोन के माध्यम से हुई वार्ता आपने बताया कि राजस्थान में हमारी संस्था कई वर्षों से कार्य कर रही है जो शेखावाटी अंचल से लोग विदेश में रहते हैं वह देश से करते हैं मोहब्बत इसलिए हम जरूरतमंदों की समाज सेवा करते हैं ।हमने चुरु ,झुन्झनू ,सीकर ,आदि जगहों पर संस्था से जुड़े हुए प्रतिनिधि चुन रखे हैं अभी हाल ही में सभी नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष, तहसील अध्यक्ष और तहसील उपाध्यक्ष को मनोनीत किया है। हमें पूर्ण विश्वास है कि सभी इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे और समाज सेवा के इस पुनीत अभियान में हमारा साथ देंगे।
जैसा कि आप जानते हैं, हमने 2019 में इस संस्था की नींव रखी थी। तब से लेकर आज तक हम लगातार जरूरतमंदों की सेवा करते आ रहे हैं। वर्तमान में सोसाइटी की ओर से लगभग 40 विधवा एवं गरीब महिलाओं को हर महीने पेंशन दी जा रही है। इसके साथ ही जरूरतमंद परिवारों की शादियों में आर्थिक सहयोग, किया जाता है। ओर बीमारी के समय सहायता तथा अन्य आपात स्थितियों में मदद की जा रही है-अब तक 52 से अधिक परिवारों को सहायता की जा चुकी है। कोरोना काल में हमने राहत सामग्री किट वितरित किए और पंजाब में आई बाढ़ के दौरान पीड़ित परिवारों तक सहायता पहुँचाई। यह सब सभी सदस्यों की मेहनत, सहयोग और समर्पण से ही संभव हो पाया है। मुझे पूरी उम्मीद है कि आप अपने-अपने जिलों को और मजबूत बनाएंगे ताकि कोई भी गरीब और मजबूर व्यक्ति मदद से वंचित न रहे।आइए, मिलकर मानव सेवा के इस मिशन को और आगे बढ़ाएं।।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2033594


