शबे बराअत में चला रात भर इबादतों का सिलसिला मस्जिदों में रही रौनक
जिन लोगों की फ़र्ज़ नमाज़े कजा हैं वो नफिल नमाज़ की जगह कजा-ए-उमरी अदा करने को तरजीह देंः हाफिज कुर्बान अली
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर शब -ए- बारात की रात को मुस्लिम बहुमूल्य क्षेत्र में मस्जिदों में रौनक रही और इबादतों का दौर चलता रहा मस्जिद अल-हाशमी मैं इमाम हाफिज कुर्बान अली ने अपनी तकरीर में कहा आल्लाह पाक से अपने गुनाहों की माफी मांगे। आज की रात अल्लाह ताअला से माफी तलब करें तो दिल से करें ये नहीं कि आज माफी मांग ली कल फिर वहीं गुनाह करने लग जाएं जैसे शराब जुआं सट्टा और दीगर हराम काम करने लग जाएं और मेरी बहने है जो गिब्बत चुगली वगैरा करती है वो सच्ची तोबा करे के आइंदा कभी ये गुनाह नहीं होंगे तोबा करने के बाद अगले दिन वही काम तो फिर तौबा कबूल नहीं होती बल्कि उसने आल्लाह ताअला के साथ मज़ाक किया हुजूर गौस ए आज़म रजियालाहु ताअला अन्हू फरमाते हैं हैं कि जिसने तौबा की और फिर गुनाह किया फिर तौबा की फिर गुनाह किया उसने अल्लाह ताअला के साथ मज़ाक किया जैसे आज शबे -ए- बारात में तौबा की फिर गुनाह करने लग जाएं फिर शबे कद्र में तौबा की फिर गुनाह करने लग जाएं फिर शबे मेराज में तौबा की फिर गुनाह करने लग जाएं ऐसा अमल न करें अगर आपने तौबा की है तो सच्चे दिल से करें अल्लाह ताअला की बारगाह में रो कर गिड़गिड़ा कर उससे अपने गुनाहों की माफी मांगे हज़रत उमर रजियाल्लाहु ताअला अन्हु फरमाते हैं जिसे ये जानना हो कि मेरी तौबा कबूल हुई या नहीं उसे चाहिए सच्चे दिल से तौबा करे और गुनाह के करीब कभी भी दिल न चाहे तो समझो तुम्हारी तौबा कबूल हुई है अल्लाह पाक हम सबको सच्चे दिल से अपने गुहनाहों की तौबा करने की तोफिक अता फरमाए और कहने सुनने से ज्यादा अमल करने की तोफिक अता फरमाए और हर दुआ के बाद आमीन कहें इसी क्रम में मदीना मस्जिद के पेश इमाम हाफिज अब्बास ओर मदरसा सैयदना तोकीर उलूम के मुफ्ती गुल शेर मोहम्मद ने अपनी तकरीर में इस रात का बहुत महत्व बताया।
मौलाना साबिर, मौलाना शहाबुद्दीन, ने अपनी तकरीर में शबे बराअत की अहमियत और आगे माहे रमजान के रोजे रखने के बारे में तकरीर की रात भर । शहर की रेलवे मस्जिद,नूर नबी मस्जिद, तकिया ताजुशाह मस्जिद, तेलियान मस्जिद,मक्की मस्जिद, कायम शिफा मस्जिद, मरकज मस्जिद, चेजारान मस्जिद , आदि शहर की सभी मस्जिदों में इबादत का दौर चला सुबह फजर के बाद सभी कब्रिस्तान गये अपने रिश्तेदारों की कब्रों पर जाकर मगफीरत की दुआएं की ओर कुराने पाक की तिलावत की देश और दुनिया के लिए अमन चैन की दुआएं की गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2033527


