[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में विराट हिंदू सम्मेलन के पत्रकों का विमोचन, गणेश जी को दिया गया प्रथम निमंत्रण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में विराट हिंदू सम्मेलन के पत्रकों का विमोचन, गणेश जी को दिया गया प्रथम निमंत्रण

खेतड़ी में विराट हिंदू सम्मेलन के पत्रकों का विमोचन, गणेश जी को दिया गया प्रथम निमंत्रण

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : कस्बे में 11 फरवरी को आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन के पत्रकों का विमोचन रामकृष्ण मिशन परिसर में किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज एवं अशोक सिंह शेखावत द्वारा पत्रकों का विधिवत विमोचन किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम गणेश जी को पत्रक अर्पित कर सम्मेलन की सफलता हेतु निमंत्रण दिया गया।विमोचन कार्यक्रम में आयोजन समिति के अध्यक्ष चैन सिंह शेखावत सहित समिति के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के पश्चात प्रसाद स्वरूप पत्रकों को घर-घर वितरण के लिए कार्यकर्ताओं को जारी किया गया, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक सम्मेलन की जानकारी पहुंचाई जा सके।इस अवसर पर संजय सुरोलिया, गजानंद कुमावत, अशोक कुमार, राजेंद्र, नवीन, कालीचरण गुप्ता, ब्रह्मानंद शर्मा, सोमदत्त भगत, रामकिशन यादव, पवन भार्गव, प्रीतम कुमार, रोशन लाल सैनी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles