नंगली सलेदीसिंह में भागवत कथा का तीसरा दिन: ध्रुव–प्रह्लाद, अजामिल और गजेंद्र मोक्ष की कथाओं से भक्तिमय हुआ वातावरण
सच्ची भक्ति से भगवान स्वयं आते हैं :पंडित सज्जन शास्त्री
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : नंगली सलेदीसिंह स्थित गोपीनाथ केशव गोशाला में गौ-सेवार्थ एवं 10 फरवरी को होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन के उपलक्ष में ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन श्रद्धा और भक्ति का विशेष वातावरण रहा। कथा वाचक पंडित सज्जन शास्त्री ने सती के अग्नि प्रवेश, ध्रुव चरित्र, महाराज पृथु अवतरण, जड़ भरत, प्रह्लाद चरित्र, नृसिंह अवतार, सती अनसूया, भक्त अजामिल, गजेंद्र मोक्ष एवं वृत्रासुर की कथाओं का भावपूर्ण वर्णन किया।
पंडित सज्जन शास्त्री ने कहा कि यदि सच्चे मन से भगवान की भक्ति की जाए तो भगवान स्वयं अपने भक्तों से मिलने आते हैं। उन्होंने ध्रुव चरित्र के माध्यम से बताया कि मात्र पांच वर्ष की आयु में ध्रुव ने भगवान की शरण लेकर तपस्या की, जिससे प्रसन्न होकर भगवान ने उन्हें अमर पद प्रदान किया, जो देवताओं को भी दुर्लभ है।
प्रह्लाद चरित्र के प्रसंग में बताया गया कि भक्त प्रह्लाद ने माता कयाधु के गर्भ में रहते हुए केवल नारायण नाम का श्रवण किया, जिससे उनके अनेक कष्ट दूर हो गए। उन्होंने कहा कि यदि संसार के जन्म-मरण के बंधन से मुक्ति पाना है तो निरंतर भगवान की भक्ति करनी चाहिए।
कथा के दौरान मुख्य यजमान नरेश केजड़ीवाल एवं अंजू देवी, राधा कृष्ण केजरीवाल एवं हिमांशी देवी ने विधिवत भागवत पूजन करवाया। इस अवसर पर भूपेंद्र सिंह शेखावत, पंडित प्रवीण शर्मा मण्डाणा, पंडित राकेश शर्मा, पंडित रमेश काका उदयपुरवाटी, राजवीर यादव, बनवारी लाल यादव, राजवीर रेपसवाल, महेंद्र सिंह, झूलाराम बटार, पप्पू सिंह, कायम सिंह, पुष्पू सिंह, शायर सिंह, कृष्ण योगी, सुरेश कंवर, पिंकी कंवर, अंजू कंवर, पार्वती कंवर, संजना कंवर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033267


