प्लास्टिक मुक्त विवाह की मिसाल, बेडवाल परिवार बना ‘पर्यावरण योद्धा’
विश्व हिन्दू परिषद ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मान
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
नवलगढ़ : विश्व हिन्दू परिषद द्वारा चलाए जा रहे प्लास्टिक मुक्त नवलगढ़ अभियान के तहत समाज के लिए अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करने वाले बेडवाल परिवार को ‘पर्यावरण योद्धा’ के रूप में सम्मानित किया गया। आठ हवेली क्षेत्र निवासी हरिकिशन बेडवाल के पुत्र अभिषेक के विवाह अवसर पर परिवार ने पूर्णतः प्लास्टिक मुक्त प्रीतिभोज का आयोजन कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल की।
विवाह से पूर्व विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने परिवार से संपर्क कर समारोह में प्लास्टिक डिस्पोजेबल का प्रयोग नहीं करने एवं उसके स्थान पर कागज के डिस्पोजेबल उपयोग का आग्रह किया। इस पर बेडवाल परिवार ने सहमति जताते हुए विवाह समारोह को पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त बनाकर समाज के सामने एक प्रेरक उदाहरण पेश किया।
इस उत्कृष्ट पहल से प्रभावित होकर विश्व हिन्दू परिषद की प्रखण्ड टोली ने बेडवाल परिवार को आकर्षक प्रशस्ति पत्र भेंट कर ‘पर्यावरण योद्धा’ की उपाधि से सम्मानित किया।
प्रखण्ड अध्यक्ष राम मोहन सेकसरिया ने कहा कि नवलगढ़ को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आना होगा। उन्होंने सब्जी खरीदते समय प्लास्टिक थैलियों के प्रयोग से बचने, खराब प्लास्टिक को बोतलों में भरकर सुरक्षित निस्तारण जैसे उपाय अपनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विभाग प्रचारक मुकेश कुमार, जिला प्रचारक भगतसिंह, खण्ड प्रचारक अभिषेक कुमार, गुढ़ा खण्ड संघ चालक संदीप चौधरी, गुढ़ा खण्ड कार्यवाह विवेक, नवलगढ़ खण्ड कार्यवाह विनोद जाखड़, विहिप संरक्षक रामकुमार सिंह राठौड़, हरिराम सैनी, लखन बेडवाल, पंकज सैनी, चण्डी प्रसाद कौशिक, पवन शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033183


