[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मीरण गांव में गौशाला को ₹1.08 लाख का दान:राजपूत समाज की भुवासा भतीजी ने चारे के लिए राशि भेंट की

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नेछवाराजस्थानराज्यसीकर

मीरण गांव में गौशाला को ₹1.08 लाख का दान:राजपूत समाज की भुवासा भतीजी ने चारे के लिए राशि भेंट की

मीरण गांव में गौशाला को ₹1.08 लाख का दान:राजपूत समाज की भुवासा भतीजी ने चारे के लिए राशि भेंट की

नेछवा : मीरण गांव स्थित श्री बाबा राघव दास गौशाला को रविवार को राजपूत समाज की भुवासा भतीजी ने गायों के चारे के लिए 1 लाख 8 हजार 570 रुपये का दान दिया। यह राशि राजपूत समाज के भुवासा भतीजी भव्य स्नेह मिलन समारोह के दौरान एकत्रित की गई थी। समारोह रुक्मण बाईसा के सानिध्य में आयोजित हुआ। समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मिलकर यह राशि जुटाई।

गौशाला के अध्यक्ष दलीप सिंह और सचिव वेद प्रकाश शर्मा को यह राशि भेंट की गई। सचिव वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि यह दान गायों के चारे, पानी और चिकित्सा व्यवस्था के लिए उपयोग किया जाएगा। इस अवसर पर गौशाला के सेवक और राजपूत समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles