मनरेगा श्रमिकों के अधिकारों को लेकर कांग्रेस का धरना कल
मनरेगा दिवस पर जिला कलेक्ट्रेट के सामने होगा प्रदर्शन
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मनरेगा श्रमिकों के काम के अधिकार की रक्षा को लेकर 2 फरवरी (मनरेगा दिवस) को जिला मुख्यालय पर धरना आयोजित किया जाएगा। धरना प्रातः 11 बजे जिला कलेक्ट्रेट के सामने होगा, जिसमें बड़ी संख्या में मनरेगा श्रमिक शामिल होंगे।
मंडावा विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष रीटा चौधरी ने कहा कि मनरेगा मजदूरों के अधिकार और सम्मान की लड़ाई को सफल बनाना सभी कांग्रेसजनों की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं से धरने में पहुंचने की अपील की।
जिला प्रवक्ता एवं ओबीसी कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सैनी ने बताया कि धरने में सांसद, विधायक, पूर्व विधायक प्रत्याशी, एआईसीसी व पीसीसी पदाधिकारी, अग्रिम संगठनों—सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई—सहित ब्लॉक, मंडल व बूथ स्तर के पदाधिकारी, पंचायती राज व नगर निकायों के पूर्व व वर्तमान जनप्रतिनिधि, मनरेगा श्रमिक, भूमिहीन मजदूर, सीमांत किसान और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2019438


