[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मिट्टी से बने कुकर भेंट कर किया स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मिट्टी से बने कुकर भेंट कर किया स्वागत

मिट्टी से बने कुकर भेंट कर किया स्वागत

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच के झुंझुनूं आगमन पर भाजपा जिला मंत्री विनोद कुमार कुमावत (सिंघाना) एवं राजस्थान कुम्हार कुमावत महासभा की ओर से उन्हें मिट्टी से बना कुकर भेंट कर अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अशोक कुमावत ने माटीकला बोर्ड को पूर्व में बजट उपलब्ध कराने पर मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह राठौड़ का आभार जताते हुए कहा कि इससे समाज की आय में वृद्धि हुई है। भाजपा जिला मंत्री विनोद कुमावत ने माटीकला बोर्ड का बजट बढ़ाने की मांग करते हुए अधिक से अधिक लाभार्थियों को चाक व मिट्टी गूंथने की मशीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष हरसनी कुल्हारी एवं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जयसिंह ने मिट्टी के बर्तनों में भोजन पकाने के स्वास्थ्य लाभ बताते हुए कहा कि इससे स्वदेशी भावना और स्वास्थ्य दोनों मजबूत होते हैं।

Related Articles