[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पूर्व नगरपरिषद सभापति पायल सैनी को मिली बड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पूर्व नगरपरिषद सभापति पायल सैनी को मिली बड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारी

राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव नियुक्त

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की स्वीकृति से राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की चौथी सूची जारी की गई है। इस सूची में चूरू जिले की पूर्व नगरपरिषद सभापति पायल सैनी को राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव नियुक्त किया गया है। पायल सैनी नगरपरिषद चूरू की सभापति के रूप में रहते हुए जनहित, शहरी विकास एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े अनेक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा चुकी हैं। उनके प्रशासनिक अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और ज़मीनी राजनीति की मजबूत पकड़ को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है। अपनी नियुक्ति पर पायल सैनी ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिका सिंह एवं समस्त पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे इस दायित्व को पूरी निष्ठा, समर्पण और संघर्ष के साथ निभाते हुए महिलाओं, युवाओं और आमजन की आवाज़ को संगठन के माध्यम से मजबूती से आगे बढ़ाएँगी। उनकी नियुक्ति से चूरू जिले सहित पूरे राजस्थान में महिला कांग्रेस संगठन को नई दिशा और नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।

Related Articles