इंटेलेक्चुअल मुस्लिम सोसायटी द्वारा किया गया अभिनंदन
"किताबों से करें दोस्ती" - डॉ अरबाज एवं डॉ फैसल
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर डॉ अरबाज खान पुत्र मरहूम एजाज खान एवं डॉ फैसल सोलंकी पुत्र अयुब सोलंकी के FMGE एग्जाम क्लियर करने पर इंटेलेक्चुअल मुस्लिम्स सोसाइटी चूरू द्वारा दोनों बच्चों के निवास पर पहुँच कर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। और कहा शिक्षा सफलता की सुनहरी चाबी है जो आपके सपनों के बंद दरवाजों को खोल सकती है यह केवल डिग्री हासिल करना नहीं बल्कि खुद को बेहतर बनाना है कठिन परिश्रम से की गई पढ़ाई कभी बेकार नहीं जाती आज का संघर्ष कल की जीत का आधार बनेगा शिक्षित बनो सशक्त बानो तभी कामयाबी मिलेगी ।
प्रतिनिधि मंडल में सोसाइटी के अध्यक्ष शौकत अली खान (रिटायर्ड एडिशनल कमिश्नर), जनरल सेक्रेटरी डॉ एफ एच गोरी (पूर्व पीएमओ), वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद अयूब (रिटायर्ड एडिशनल एसपी), कोषाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ खान (प्रिंसिपल), शिक्षाविद खुर्शीद गौरी, शिक्षाविद सादिक खान, संवाददाता मोहम्मद अली पठान,अयुब खान गौड़ आदि शामिल रहे। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन गोविन्द महनसरिया, वरिष्ठ नेता रियाजत खान, इस्माइल खान (रिटायर्ड एडिशनल एसपी), अयुब गौड़, रहमान खान शिक्षाविद, आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे। डॉ अरबाज़ खान व डॉ फैसल सोलंकी ने सोसायटी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस तरह के अभिनन्दन से समाज के अन्य बच्चों को भी मोटिवेशन एवं प्रेरणा मिलती हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2019499


