निराधनूं गलियों में कीचड़, ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी
निराधनूं गलियों में कीचड़, ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज्तर
मलसीसर : निराधनूं वार्ड 6 व 9 में गली में कीचड़ और जल भराव के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है। यह समस्या अध्यापक देबू राम सामरिया के घर से लेकर स्व. देवकीनंदन व्याख्याता गायत्री के घर तक विशेष रूप से गंभीर है। ग्रामीणों जिनमें रोहिताश्व सामरिया, रामचंद्र गुरी, शब्बीर अली, अमीत सामरिया, शीशराम शरवा, अलीशेर अली, मंजू देवी, सुभीता देवी, किरण देवी, सरोज देवी, बंसती देवी आदि ने बताया कि गली की खराब स्थिति के कारण रात-दिन के समय आमजन का आना-जाना बेहद मुश्किल हो जाता है। कीचड़ और जल भराव होने से आवागमन में काफी कठिनाई होती है। गली में कीचड़ और जलजमाव का मुख्य कारण गली किनारे नाली का न होना है। घरों का पानी सीधे गली पर जमा हो जाता है, जिससे हर समय कीचड़ जैसी स्थिति बनी रहती है।
बरसात के मौसम में तो इस मार्ग से गुजरने वाले ग्रामीणों को घुटनों तक पानी में से होकर आना-जाना पड़ता है। समस्त ग्रामीण, बच्चे, बुजुर्ग और राहगीरों ने ग्राम प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द उनकी मांगों को पूरा किया जाए। ताकि वे सुरक्षित आवागमन कर सकें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2019499


