बिना चुनाव पदाधिकारी बनने के आरोप, सिलावट समाज संस्था की जांच की मांग
बिना चुनाव पदाधिकारी बनने के आरोप, सिलावट समाज संस्था की जांच की मांग
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : सिलावट समाज संस्था में बिना विधिवत चुनाव कराए पदाधिकारियों की नियुक्ति किए जाने के आरोपों को लेकर समाज के कुछ सदस्यों ने जिला कलेक्टर चूरू एवं उपखंड अधिकारी बीदासर को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।
शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि संस्था (रजिस्ट्रेशन संख्या COOP/2019/CHURU/101131) में संविधान एवं निर्धारित नियमों की अनदेखी करते हुए कुछ व्यक्तियों ने स्वयं को पदाधिकारी घोषित कर लिया। उनका कहना है कि संस्था के सामान्य सदस्यों को चुनाव संबंधी कोई सूचना नहीं दी गई और न ही आमसभा आयोजित की गई। इसके बावजूद अध्यक्ष, सचिव सहित विभिन्न पदों पर नियुक्तियां कर दी गईं, जिससे समाज के सदस्यों में असंतोष व्याप्त है।
ज्ञापन में संस्था के अभिलेखों, कार्यवाही रजिस्टर, आमसभा की कार्यवाही तथा चुनाव संबंधी दस्तावेजों की जांच कराने की मांग की गई है। शिकायतकर्ताओं ने कहा कि यदि जांच में अनियमितताएं सामने आती हैं तो कथित रूप से अवैध तरीके से बनाए गए पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए तथा दोषी व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
शिकायत में यह भी मांग की गई है कि संस्था में पारदर्शी एवं विधिसम्मत चुनाव करवाने के निर्देश जारी किए जाएं तथा संस्था के पंजीकरण संख्या के उपयोग से संबंधित तथ्यों की भी जांच कराई जाए।
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इस विवाद के कारण समाज की छवि प्रभावित हो रही है और आंतरिक मतभेद बढ़ रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मामले की गंभीरता को देखते हुए शीघ्र हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच एवं उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।
ज्ञापन सौंपने वालों में नदीम, फरमान अली, इमरान भुट्टा, समीर, इस्माइल, फरहान, सिकंदर सोलंकी, सोहेल सोलंकी, सकील, रिजवाना, साहिल, जुल्फिकार, लियाकत, गुलाब नबी, अफरोज बलखी, अकरम खिलजी, मंजूर, सद्दाम भुट्टा, तौफीक, शाकिर सहित संस्था के अनेक सदस्य एवं समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि शिकायत पर जांच के बाद क्या कार्रवाई की जाती है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2216345


