मलिकपुर ग्रामीण सेवा शिविर में वर्षों पुराना 54 बीघा जमीन विवाद सुलझा, प्रभारी सचिव ने किया सम्मान
मलिकपुर ग्रामीण सेवा शिविर में वर्षों पुराना 54 बीघा जमीन विवाद सुलझा, प्रभारी सचिव ने किया सम्मान
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अरविन्द कुमार
जाजोद : ग्राम पंचायत मलिकपुर में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर गुरुवार को उस समय खास बन गया जब वर्षों से चले आ रहे 54 बीघा भूमि विवाद का आपसी राजीनामे से समाधान हो गया। शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे प्रभारी सचिव सुधीर कुमार ने मौके पर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और विभिन्न लाभार्थियों को राहत संबंधी आदेश सौंपे।
शिविर के दौरान लंबे समय से चल रहे जमीनी विवाद में रामचंद्र पुत्र भूरा जाट, झाबर पुत्र खुमाना जाट, धुड़ा पुत्र हरदेव जाट, रामदेव पुत्र अर्जुन जाट और बंशी पुत्र मोठू जाट निवासी लाड़पुर के बीच आपसी सहमति से राजीनामा हुआ। यह विवाद करीब 54 बीघा जमीन से जुड़ा हुआ था, जिसका समाधान होने पर शिविर में मौजूद लोगों ने संतोष जताया।
प्रभारी सचिव सुधीर कुमार ने सभी पक्षों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और आपसी सहमति से विवाद खत्म करने की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण स्तर पर सकारात्मक पहल बताया। इस जटिल राजस्व विवाद के समाधान में उपखंड अधिकारी बृजेश कुमार, तहसीलदार महेश ओला, गिरदावर सुरेश बलौदा तथा पटवारी जितेंद्र की अहम भूमिका रही। प्रशासनिक अधिकारियों की पहल और समझाइश के बाद वर्षों पुराना विवाद समाप्त होने से संबंधित परिवारों को बड़ी राहत मिली। ग्रामीण सेवा शिविर में प्रशासन की सक्रियता और मौके पर समस्याओं के समाधान से ग्रामीणों में संतोष का माहौल देखने को मिला।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2216521


